अरविंदर सिंह, हमीरपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश सहित प्रदेश भर में रविवार को अनेकों आयोजन किए गए। इसी कड़ी में भाषा,कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के सु-अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
इस कवि सम्मेलन में जिला के वरिष्ठ एवं नवोदित कवियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रत्न चन्द रत्नाकर की अध्यक्षता में यह कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए श्रद्धाजंलि समर्पित कर उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।।
