By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षा मंत्री ने देवरी-खनेटी पंचायत भवन का उद्घाटन किया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिक्षा मंत्री ने देवरी-खनेटी पंचायत भवन का उद्घाटन किया
himachalNews

शिक्षा मंत्री ने देवरी-खनेटी पंचायत भवन का उद्घाटन किया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/23 at 5:03 PM
Share

शिमला,23 अक्टूबर-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई उपमंडल के देवरी-खनेटी पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण 14.8 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मंत्री ने फर्नीचर हेतु 1 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

जुब्बल-नावर कोटखाई में चल रहे बड़े विकास कार्य

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र में 141 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। अलांवग-नक्सेटली-रेयोघाटी वाया कांगी नाला सड़क 2.92 करोड़ रुपये की लागत से बन चुकी है। 30 लाख रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरी-खनेटी का भवन निर्माण भी प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण चल रहा है, जिसमें 1.82 करोड़ रुपये से देवरी-खनेटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।

सड़क और बिजली से जुड़े विकास

क्षेत्र सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है, जहां लगभग 5 लाख लोग जुड़े हैं। इसलिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। मौजूदा समय में सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि मानसून में भारी वर्षा से हुए 3,000 करोड़ रुपये के सड़क नुकसान की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है।

इसके अलावा, जुब्बल विद्युत मंडल में 55 करोड़ रुपये से बिजली सेवा सुदृढ़ की जा रही है।इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, वरिष्ठ नेता गुमान सिंह चौहान, पंचायत प्रधान नीरज रोंगटा और सतीश बासोली, एसडीएम गुरमीत नेगी, बीडीओ करण सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla education minister
Chandrika October 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डलहौजी-बनीखेत क्षेत्र में सक्रिय चिट्टा माफियाओं पर पुलिस की सख्त नजर — एसपी अभिषेक यादव
Next Article सीपीएस संचालकों ने बैंक की अतिरिक्त कटौती पर विजिलेंस से की जांच की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?