Chamba, Manjur -:हिमाचल प्रदेश पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। चंबा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने दो दिनों में अलग-अलग अभियानों में कुल 28 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने पर्यटन नगरी डलहौजी के बनीखेत मार्ग पर पंजाब से आए दो युवकों को 11.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पिछले दो दिनों में पुलिस को चिट्टा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस का फोकस विशेष रूप से डलहौजी-बनीखेत क्षेत्र पर है, जहां पंजाब से आने वाले तस्कर पर्यटक बनकर चिट्टा सप्लाई करने की कोशिश करते हैं।
यादव ने कहा, “दो दिनों में हमारी टीम ने 28 ग्राम चिट्टा पकड़ा है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बड़े माफियाओं तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच जारी है। सर्दियों के दौरान विशेष अभियान चलाकर चिट्टा नेटवर्क को तोड़ा जाएगा।”
