By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: करोड़ो से निर्मित जालठ संपर्क मार्ग का शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > करोड़ो से निर्मित जालठ संपर्क मार्ग का शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
himachalNews

करोड़ो से निर्मित जालठ संपर्क मार्ग का शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/14 at 8:30 PM
Share
Shimla, 14 January-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत बाग डुमेहर में ₹1 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित जालठ (1) से जालठ (2) संपर्क मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मार्ग पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संपर्क मार्ग के निर्माण से दोनों बस्तियों के बीच आपसी संपर्क मजबूत होगा तथा क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क से विशेष रूप से बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में लाभ होगा।रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेशभर में चहुंमुखी विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र जुब्बल–नावर–कोटखाई में भी विभिन्न विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि केवल सड़क निर्माण क्षेत्र में ही लगभग ₹500 करोड़ के कार्य स्वीकृत व प्रगतिशील हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। अब तक 161 सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग की जा चुकी है।स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि सिविल अस्पताल जुब्बल तथा मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि बिजली, पानी तथा नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसके दूरगामी और सकारात्मक परिणाम होंगे। इसके अतिरिक्त कोटखाई में सब जज कोर्ट की गतिविधियां भी शीघ्र आरंभ की जाएंगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और उनका प्रयास रहेगा कि सरकार और जनता के सहयोग से क्षेत्र एवं प्रदेश को निरंतर प्रगति की ओर ले जाया जाए।इस अवसर पर जुब्बल–नावर–कोटखाई मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, निदेशक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक देविंदर नेगी, निदेशक राज्य सहकारी बैंक पवन चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला जसटा, उपप्रधान रमेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य रमन आचार्य, वरिष्ठ कांग्रेसी देविंदर सावंत, एसडीएम कोटखाई, बीडीओ कोटखाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
TAGGED: Shimla Education Minister inaugurated Jalath link road
Chandrika January 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में 16 जनवरी से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Next Article माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?