Shimla, Sanju –हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी ड्राई स्पेल के टूटने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
“
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम साफ बना रहा, लेकिन 16 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 20 जनवरी तक मौसम खराब रह सकता है, हालांकि यह सिस्टम ज्यादा प्रभावी नहीं है। आगामी दो दिनों के लिए शीतलहर और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
