सोलन/योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में बुधवार को शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, इसे बदलने के लिए अब हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी कदम रख चुकी है। शिमला में आज आयोजित कार्यक्रम मे शिक्षा गारंटी कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे ,जहां उन्होंने पहली किस्त शिक्षा गारंटी के रूप में हिमाचल की जनता को दी।मीडिया को जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी महिला विंग की सह सचिव अंजू राठौर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की बदहाल स्थिति से शिक्षा व्यवस्था भी चरमरा चुकी है,उसी को बदलने के लिए अब हिमाचल प्रदेश में लोग भी आम आदमी पार्टी को चाह रहे हैं । उन्होंने जनता से अपील की है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का साथ देकर प्रदेश की शिक्षा,स्वास्थ्य व रोजगार व्यवस्था को बदलने के लिए एक कदम बढ़ाए।
हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, बदलाव के लिए आपका आना जरूरी : अंजू राठौर
Leave a comment
Leave a comment
