नूरपुर-: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए नूरपुर की टीम ने डमटाल स्थित हिल टॉप मंदिर के समीप एक महिला को 34.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान हिल टॉप मंदिर, डमटाल के पास एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। पुलिस टीम ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें 34.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार महिला की पहचान सरबजीत कौर (43), पुत्री अमर सिंह, निवासी कोट खालसा के पास, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर महिला को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना डमटाल के सुपुर्द किया गया।मामले में पुलिस थाना डमटाल में FIR संख्या 150/2026, दिनांक 26 सितंबर 2026, के तहत धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े संभावित नेटवर्क तथा फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की भी पड़ताल की जा रही है।पुलिस जिला नूरपुर ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

