नाहन : देवेंद्र कुमार – आज ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईदगाह मैदान में अदा की। ईद की नमाज कच्चा टैंक स्थित जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई।
मीडिया से बात करते हुए हुए जामा मस्जिद नाहन के मौलाना अब्दुल रऊफ ने ईद उल अजहा की सभी को मुबारकवाद दी। उन्होंने कहा कि आज ईद उल अजहा का दिन है जोकि मुस्लिम समुदाय में बहुत मुबारक दिन माना जाता है और पूरे देश भर में यह त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नाहन शहर व आसपास के इलाके में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में आज ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई । नमाज के दौरान देश और प्रदेश की अमन शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि खुदा उनकी दुआओं को अवश्य पूरा करेगा और उनके जीवन में यह मुबारक दिन बार-बार आए ऐसी कामना की गई।
