बीबीएन : जगत सिंह – बीबीएन में ईद-ऊल-अजहा का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेवात की परंपरा के अनुसार ¨हिन्दू -मुस्लिम भाइयों ने मिलकर एक-दूसरे को मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही लोग अपने वाहनों में बैठकर नालागढ़ शहर के ईदगाह मैदान में जमा होने लगे। नालागढ़ की ईदगाह मैदान में ईदगाह के इमाम मौलाना मोहम्मद ने ईद की नमाज अदा कराई। भारी संख्या में ग्रामीणों ने नमाज अदा की और मुल्क व क्षेत्र की अमन शांति के लिए दुआ मांगी।
बद्दी की महजिद में भी बकर- ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद मौलाना ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने नमाज पढ़ने आए नमाजियों से कहा कि हमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपसी भाईचारे पर फर्क पड़े। उन्होंने नमाज के बाद मुल्क, प्रदेश और क्षेत्र में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी। साथ ही आपस में मिलजुलकर रहने का संदेश भी दिया। ईद की नमाज अदा होने के बाद बाजारों में लोगों का जमघट लग गया।
