मंडी/परी शर्मा: द्रंग विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा ने पूर्ण चंद ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज भाजपा प्रत्त्याशी पूर्ण चंद ठाकुर ने भारी जनसैलाब के साथ नामांकन भरा। एसडीएम पद्धर के कार्यालय में पूर्व चंद ठाकुर ने नामांकन दाखिल कर, चुनावी जीत का ऐलान किया। उनके नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों का हुजुम उमड़ा। द्रंग विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा ने विधायक जवाहर ठाकुर की टिकट काटकर 2017 के विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज भाजपा प्रत्त्याशी पूर्ण चंद ठाकुर ने एसडीएम पद्धर के कार्यालय में नामांकन भरा। इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हूजुम पद्धर में जुटा। फूलों से सजी गाड़ी में पूर्ण चंद ठाकुर ने पद्धर बाजार में शक्ति प्रर्दशन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी करते हुए पटाखे भी फोड़े , फिर एसडीएम कार्यालय जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर मौजूद रहे।
मैं पिछले 35 वर्षो से जनता की सेवा कर रहा हूं
नामाकंन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्ण चंद ठाकुर ने टिकट के लिए हाईकमान का आभार जताया और कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करेगें और इस सीट को जीतकर भाजपा की झोली में डालेगे। उन्होने कहा कि मैं पिछले 35 वर्षो से जनता की सेवा कर रहा हूं। इसी का परिणाम है कि आज भाजपा का टिकट मुझे मिला है। अगर पांच दिन पहले टिकट की घोषणा हुई होती तो यंहा तिल धरने की जगह नही होती। उन्होने कहा कि 8 दिसंबर में चुनावी परिणाम भाजपा के हक में होगें। मोदी की नितियों और जयराम के कार्यो पर लोगों के मत मिलेगें।
कौल सिंह ठाकुर को लिया निशाने पर
पूर्ण चंद ठाकुर ने कौल सिंह ठाकुर को निशान पर लेते हुए कहा कि जिसने 40 साल इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया वो आरोप लगा रहा है कि जयराम ठाकुर ने काई कार्य नही किया, लेकिन वे भाजपा के 5 साल का कार्य देखे और अपने 40 वर्षो में कितने काम करवाए वो देखे। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर ने हमेशा मुख्यमंत्री के नाम पर चुनाव लड़ा है और वोट मांगे है। मुख्यमंत्री जनता बनाती है वो सीएम तब बनेगे जब द्रंग से जितेगें।वही पूर्ण चंद ठाकुर के नामाकंन के दौरान विधायक जवाहर ठाकुर नदारद रहे। जब इसको लेकर पूर्ण चंद ठाकुर से सवाल किया तो उन्होने कहा कि जवाहर ठाकुर पार्टी के साथ ही है और उनका भरपुर सहयोग लिया जाएगा।
