संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी उम्मीदवार चुनावी प्रचार में जुट गए हुए हैं और लोगों के घर द्वार जाकर समस्याओं से सुलझाने का वादा कर रहे हैं। वहीं शिमला के बालूगंज वार्ड से चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद किरण बावा भी अपने चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी हैं। उन्होंने कहा की वार्ड के लोग उनके काम से संतुष्ट हैं। हम जहां भी प्रचार करने जा रहे हैं वहां लोग भाजपा के कार्य से संतुष्ट हैं। किरण ने कहा कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा हैं जो रात के अंधेरे में लोगों के घर जाकर कसमें खिलाकर वोट मांग रही हैं।
किरण बावा ने कहा कि बालूगंज वार्ड के सभी लोग शिक्षित हैं वार्ड के लोग किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। किरण बावा ने कहा कि में एक साधारण कार्यकर्ता हूं। साधारण कार्यकर्ता की तरह ही वार्ड में घूम रही हूं में किसी कार्यकर्ता के साथ नहीं चलती अकेली ही चलती हूं। उन्होंने कहा कि में विकास के हक से जनता के बीच जाती हूं। उन्होंने कहा कि जब से चुनाव की डेट तय हुई है तब से कांग्रेस के मंत्री गली गली में घूम रहे हैं।
उन्होंने बड़सर के कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 20 साल बालूगंज वार्ड के पार्षद रहे ओर पिछले 10 सालों से विधायक हैं। अब वह यहां वोट मांगने आते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी इस बात की अगर अपने कार्यकाल में आपने अगर यहां की जनता की आवाज उठाई होती तो आज यह नौबत नहीं आती की रात के अंधेरें में लोगों के घर जाकर कसमें खिलानी पड़ती, प्रचार करना पड़ता। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोग समझदार हैं वो किसी के बहकावे में नही आने वाले। उन्होंने कहा कि विकास निरंतर प्रक्रिया हैं जो काम बचे हैं उन्हें आने वाले समय में पूरा कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर वह निरंतर वार्ड में आते हैं तो मंत्री और विधायक को रात के अंधेरे में लोगों के घर वोट मांगने न आना पड़ता। उन्होंने कहा कि बालूगंज वार्ड में भाजपा की जीत निश्चित हैं। वहीं उन्होंने बड़सर के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 साल पार्षद रहे तब तो जनता की सुध नहीं ली चुनाव के समय वोट मांगने आ जाते हैं। जनता सब जानती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 21 करोड़ के काम करवाए थे इस बार 42 करोड़ के काम करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बालूगंज के युवा नशे की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद वार्ड से नशे का खात्मा करना है ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
