विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भर में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। चुनावी प्रचार को लेकर नए-नए तरीके भी प्रत्याशी अपना रहे हैं। चुनावी प्रचार का इसी तरह का नया ओर अनोखा तरीका चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी की ओर से अपनाया जा रहा है। वाद्य यंत्रों और लोकल बोली में गीत गया कर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू के लिए वोट मांगे जा रहे हैं।
चिंतपूर्णी बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू के लिए वोट मांगने के लिए गाड़ी के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और सुदर्शन सिंह बबलू की खूबियों को बताने के लिए गीतों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार को देखने के लिए चिंतपूर्णी क्षेत्र में भारी भीड़ भी गाड़ी के पास एकत्रित हुई और लोगों ने कांग्रेस की चुनावी वादों और नीतियों के बारे में गानों के माध्यम से सुना।
इस तरह के प्रचार से जनता से सुदर्शन सिंह बबलू को वोट डालने की अपील की जा रही है और भारी संख्या में घरों से बाहर मतदान वाले दिन निकलने की अपील की गई। वहीं कांग्रेस की कार्यकर्ता व पूर्व जिला परिषद सुलोचना देवी ने कहा प्रचार के इस तरीके को काफी सराहा जा रहा हैं। इस चुनाव प्रचार के लिए चिंतपूर्णी क्षेत्र के ही वाद्य यंत्रों को बजाने लोगों को लिया गया है, जिससे लोगों को लगे कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में बोले जाने वाले शब्द और बोली में लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया जा रहा है और इससे लोगों को अपनानप भी महसूस हो रहा है।
