By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार सहिंता का पालन, मतदान प्रक्रिया का मतदान दलों को पढ़ाया गया पाठ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार सहिंता का पालन, मतदान प्रक्रिया का मतदान दलों को पढ़ाया गया पाठ
himachal

चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार सहिंता का पालन, मतदान प्रक्रिया का मतदान दलों को पढ़ाया गया पाठ

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/08 at 10:03 AM
Share

राकेश,ऊना : विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए बुधबार को डीआरडीए सभागार में चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि सेक्टर अधिकारी पर अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करवाने की जिम्मेवारी होती है, इसलिए सेक्टर अधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही मतदान दल के सदस्यों के दायित्वों की जानकारी रखते हुए उनके कार्यों के निष्पादन पर नज़र रखें। क्षेत्र में निर्भिकता के साथ लोग मतदान करें, इसके लिए भी सेक्टर अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता पैदा करनी होती है।

एडीसी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 45 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी पार्टियों के गनतव्य पर पहुंचने के बाद से चुनाव संपन्न होने तक सभी गतिविधियों की रिपोर्ट बूथ ऐप के माध्यम से चुनाव विभाग को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बूथ ऐप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी क्रियाशील रहेगी। इसके अलावा ऐप पर चुनावों से संबंधित शिकायत की जा सकती है।

ऐप के माध्यम से शिकायत का तुरंत निदान हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान के लिए फोटो की जगह क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। यह क्यूआर कोड चुनावों से पहले बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से मतदाताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में सेक्टर अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों से अवगत करवाने के लिए प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार संहित का पालन, मतदान प्रक्रिया तथा मतदान दलों के सभी कर्मियों के दायित्वों के साथ समन्वय एवं जागरूकता के बारे में बताया गया। इस मौके पर तहसीलदार निवार्चन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा सहित सैक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

admin September 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा जिला में स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़क सुविधाओं से जुड़े सवालों का त्रिलोक कपूर के पास नहीं है जवाब
Next Article एनसीसी छात्रों ने रैली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि

Ago

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Ago

समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी

Ago

वायनाड त्रासदी: फतेहपुर के इंजीनियर विक्रम का शव छह दिन बाद बरामद, क्षेत्र में शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?