मंजूर पठान,चंबा: विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है ऐसे में हर एक पार्टी लोगों के बीच जाकर अपनी नीतियां, योजनाएं और अपने कार्य जनता के समक्ष रख रहे हैं जिससे उन्हें आगामी चुनावों में जनता का समर्थन प्राप्त हो,लेकिन जब इन नेताओं से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवाल किए जाएं और इनके पास उसका जवाब ना हो तो विकास के दावों की पोल खुद ब खुद ही खुल जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ हिमाचल वूल फेडरेशन के अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के साथ।
बुधवार को चंबा मुख्यालय के इरावती होटल में मीडिया से मुखातिब हुए त्रिलोक कूपर से जब पत्रकारों ने चंबा जिला में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल किए तो उनके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं था। पत्रकारों ने त्रिलोक कपूर से चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा ओर कहा गया कि जब से नए स्वास्थ्य मंत्री बदले है तब से उनका चंबा का कोई दौरा नहीं हुआ तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। वहीं जब चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को पूरा कियूं नहीं किया जा रहा है तो उसके जवाब में भी वही घिसा पिटा जवाब उनकी तरफ से मिला कि आने वाले समय में जल्द ही डॉक्टरों की यहां तैनाती कर दी जाएगी।
वहीं त्रिलोक कपूर से जब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के चंबा दौरे पर मीडिया से बात ना करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह मीडिया से बात नहीं करते,लेकिन मीडिया में यह प्रश्न उठा था इसके बारे में उन्हें बताया जाएगा। वहीं चुनावों का समय नज़दीक है और ऐसे में चंबा में स्वास्थ्य, सड़क,शिक्षा की हालत खराब है तो ऐसे ने भाजपा कैसे प्रदेश में राज ओर रिवाज़ बदलेगी तो इसके जवाब भी वही मिला कि बहुत जल्द इन समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
