मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मदतान 12 नवंबर को होने है। ऐसे में जहां एक मंडी में विधानसभा चुनावों में ड्यूटी देने वाले कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वही पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी जिला के सभी बूथों में जाकर व्यवस्थाओं को जांच रही है। मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी है। निष्पक्षता और शांतिपूर्ण चुनाव मंडी जिला में हो इसको लेकर पुलिस ने कमर कस ली है।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी पोंलिग बूथों पर व्यवस्था कैसी है इसको लेकर सभी पोलिंग बूथों का दौरा कर सुरक्षा और व्यापक इंतजाम जांचे जा रहे है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो। इसके अलावा चुनाव के मध्यनजर कई स्टार प्रचारक भी मंडी पहुंचेंगे और रैलियों को लेकर भी बैठक की गई व व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान तैयारियों में कोई कमी पाई जाती है तो उसे पूरा किया जाएगा।
