बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बरमाणा क्षेत्र के तहत पंजगाई में विद्युत जेई के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर विद्युत जेई एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। वहीं, एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सोमवार को जेई एसोसिएशन ने जिला अध्यक्ष यशवंत चौहान की अगवाई में उपायुक्त पंकज राय, एसपी दिवाकर शर्मा के साथ मुलाकात की। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। उन्होंने कहा कि इस मारपीट की घटना के चलते अन्य कर्मियों में भी भय की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते प्रशासन, पुलिस प्रशासन को इस ओर उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस ओर उचित कदम नहीं उठाए गए तो मजबूरी में एसोसिएशन को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी।
