मंडी : परी शर्मा – हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन किए। मंडी में कांग्रेस ने एसबीआई मुख्य शाखा के पास प्रर्दशन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने एसबीआई के मंडी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार की वित्तीय संस्थाओं को ध्वस्त करने की नीतियों, विपक्ष की आवाज को दबाने के खिलाफ और अडानी समूह की और सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग पर संयुक्त जांच समिति की मांग को धरना दिया।
धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता कौल सिेह ठाकुर, पूर्व सीपीएस सोहन लाल सहित अन्य पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता ने पहले एसबीआई शाखा के बाहर धरना प्रदर्शन किया उसके बाद एलआईसी के कार्यालय के बार नारे लगाए। कांग्रेस वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि एसबीआई और एलआईसी के लाखों करो़ड़ो रुपयें हड़प लिए है। एलआईसी और स्टेट बैंक को बचाने के लिए आज प्रदर्शन किया गया। उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सरेआम अडानी का पक्ष ले रही है और कह रही है कि अडानी ने कोई जुर्मन नही किया है।
