ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर हिमाचल सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की उनकी मुख्य मांग ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना है.
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने अभी तक बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत नहीं लिया है.जिससे कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं.मौजूदा सरकार द्वारा ऐसे फरमान जारी किए जा रहे हैं जिससे बिजली बोर्ड निजीकरण की ओर जा रहा है. उन्होंने बिजली बोर्ड के ड्राइवर को निकालने पर भी रोष जताया हैं.उन्होंने सरकार से मांग की है की बिजली बोर्ड में बंद पड़े पदों को बहाल किया जाए.ड्राइवर की छटनी को वापस लिया जाए और आउटसोर्स कर्मचारी के लिए स्थाई नीति बनाई जाए.पेंशनर व बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के वित्तीय लाभ दिए जाएं इन तमाम मांगों को लेकर कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया और सरकार से इन्हें जल्द पूरा करने की मांग की है.
