By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में बिजली बोर्ड के टीमेट चिट्टे के साथ पकड़े गए, सहयोगी भी गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मंडी में बिजली बोर्ड के टीमेट चिट्टे के साथ पकड़े गए, सहयोगी भी गिरफ्तार
crimehimachal

मंडी में बिजली बोर्ड के टीमेट चिट्टे के साथ पकड़े गए, सहयोगी भी गिरफ्तार

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/03/25 at 1:55 PM
Share

जंजैहली, मंडी |  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बार फिर नशा तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक साल पहले चिट्टे के साथ पकड़े गए बिजली बोर्ड जंजैहली मंडल के टीमेट लाल सिंह को पुलिस ने बगस्याड़ के पास नाके के दौरान पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ एक सहयोगी मोहन सिंह भी गिरफ्तार हुआ। तलाशी में आरोपितों के कब्जे से कुल तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, कांडा से बगस्याड़ की ओर जा रहे ट्रक (नंबर एचपी-87-3379) को जांच के लिए रोका गया। चालक घबराने लगा, जिससे संदेह होने पर वाहन की गहन जांच की गई। डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद होने पर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें नोटिस पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लाल सिंह का नाम पहले भी नशा तस्करी मामलों में सामने आ चुका है। 15 फरवरी 2025 को भलवाड़ के समीप 44 ग्राम चिट्टे के साथ उसे गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। इस बार दोबारा चिट्टे के साथ पकड़े जाने के बाद अधिशाषी अभियंता सुमित चौहान ने कहा कि विभाग जल्द ही लाल सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

इसी बीच मंडी जिले के औट पुलिस ने भी नशा तस्करी के एक अन्य मामले में कुल्लू जिले के बस आपरेटर भूमि सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 1.890 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि भूमि सिंह यह चरस कहां से ला रहा था और कहां ले जा रहा था। इससे पहले औट पुलिस ने एक नेपाली समुदाय के व्यक्ति से 2.791 किलोग्राम चरस भी बरामद की थी।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। वहीं विभाग ने चेताया है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे अपराधों को रोकने में मदद मिल सके।

 

Karuna March 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फिल्म की सफलता के बाद आदित्य धर पहुंचेंगे  बज्रेश्वरी देवी मंदिर
Next Article अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल,चटनी-अचार से 60 हजार मासिक कमाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?