संजु चौधरी,शिमला: राजधानी शिमला में रामचंद्र चौक के पास एक बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। खंभे के गिरने के कारण सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। यह बिजली का खंबा कंक्रीट वाला पुराना खंबा था।
भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि
माना जा रहा है कि यह बिजली का खंबा यहां देर रात गिरा हैं। मौके पर करण नंदा ने एसडीओ चार्ली विला से बात की और घटना के बारे में जानकारी दी। एसडीओ ने प्रातः 5:30 ही फोन उठाया और तुरंत प्रभाव से एक्शन भी लिया।
