संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश की फल मंडियों में इसबार किलो के हिसाब से सेब बेचा रहा हैं जिससे बागवानों को अच्छे दाम मिल रहें हैं। सरकार के फ़ैसले के अनुसार ही सेब किलो में बेचने की प्रक्रिया मंडियों में चल रही हैं लेकिन लदानी इसका विरोध जता रहे हैं। लदानी प्रति पेटी दो किलो की काट की मांग कर रहे हैं और इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए कुछ लदानी बीते कल सोलन की मंडी पर हड़ताल पर भी रहे,लेकिन बागवानी मंत्री ने साफ़ शब्दों में कह दिया है कि पेटी में किसी भी तरह की काट नहीं होगी और अगर किसी ने मनमानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों आढ़तियों के साथ सलाह मशवरा करके ही दो किलो की काट को बंद करने का निर्णय लिया गया है लेकिन अगर कोई आढ़ती या लदानी आदेश नहीं मानता तो और बागवान इसकी शिकायत करता है तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एपीएमसी के अलावा एसडीएम, तहसीलदार को भी मंडियों में मॉनिटरिंग कर सरकार के आदेशों को लागू करवाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं अगर कोई मनमानी करता है तो बागवान भी इसके लिए आगे आकर सरकार को शिकायत करें,सरकार कारवाई अमल में लाएगी।
आज शाम छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा चंडीगढ़ शिमला एनएच
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि चंडीगढ़ शिमला एनएच मंगलवार शाम तक छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा जबकि दो से तीन दिन में सभी प्रकार के वाहनों के लिए एनएच को खोल दिया जाएगा।
