चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-चुराह विधान सभा क्षेत्र के कैला गांव में करीब एक सप्ताह से बिजली ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है,हाल ही में भारी बारिश के चलते ट्रांसफार्मर जलने से दिक्कत पैदा हुई है,हालंकि चुराह प्रशासन ने जल्द बिजली बहाल करने के सख्त निर्देश जारी किए है ताकि आम लोगो सहित स्कूली बच्चों को परेशानी ना हो सके ।
प्रशासन के सख्त आदेश जल्द बहाल करें बिजली
वहीं दूसरी ओर कार्यकारी एसडीएम आशीष ठाकुर ने बातचीत में कहा की सूचना मिली है की ट्रांसफार्मर जलने से गांव में दिक्कत हो गई है और इन दिनों स्कूली बच्चों के एग्जाम चले हुए है इसके मद्देनजर बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए गए है की जल्द बिजली बहाल करें ताकि लोगों ओर स्कूली बच्चों को परेशानी ना हो सके ।
