By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में के सोहारी में बनेगा ईको पर्यटन पार्क..डीसी ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में के सोहारी में बनेगा ईको पर्यटन पार्क..डीसी ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक
himachalNews

ऊना में के सोहारी में बनेगा ईको पर्यटन पार्क..डीसी ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/21 at 6:01 PM
Share

ऊना,राकेश(TSN)-ऊना जिले में ईको पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए 14.53 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम जारी है।उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक के बाद जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत बंगाणा उपमंडल में गोविंद सागर झील से सटे अंदरोली और लठियाणी के सोहारी में ईको पर्यटन सुविधाओं का विकास और विस्तार किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. उपायुक्त ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र में समग्र ईको पर्यटन,जैव विविधता संरक्षण और आजीविका सृजन को बढ़ावा देने को समर्पित है।साथ ही,इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण, निगरानी और मूल्यांकन की भी व्यवस्था की जाएगी।

अंदरोली में सुविधाओं का होगा विस्तार

परियोजना के पहले चरण में अंदरोली में वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक और ईको पर्यटन सुविधाओं का विकास किया गया है।अब वहां सड़क और गेट निर्माण के लिए 56 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,जिसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।जतिन लाल ने बताया कि अब दूसरे चरण में लठियाणी के सोहारी में ईको पर्यटन पार्क विकसित किया जाएगा।इस पार्क में कैफेटेरिया स्केटिंग रिंक, ट्री कॉटेज और अल्पाइन हट,बच्चों के लिए खेल क्षेत्र,पक्षियों की अठखेलियां निहारने के लिए बर्ड वॉचिंग ज़ोन,हेल्थ क्लब,बोटैनिकल कॉटेज,वाटर लिली और लोटस फिश पॉन्ड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।ये कार्य चरणवार तरीके से किए जाएंगे।इसके पहले चरण के लिए 3.50 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

TAGGED: Una Eco tourism park
Chandrika March 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह विधानसभा क्षेत्र के कैला गांव में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली ठप..बच्चों की पढ़ाई पर असर
Next Article कर्ज को लेकर सत्तापक्ष -विपक्ष में नोक-झोंक.. सदन में हंगामा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?