संजीव महाजन,नूरपुर( TSN): जीवन बीमा निगम के प्रांगण में बीमा कर्मचारियों के जोइंट फोरम के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोष प्रर्दशन किया और बीमा प्रबंधन ओर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गु+ब्बार निकाला।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद ने बताया कि बीमा प्रबंधन और केंद्र सरकार पेंशनरों के लिए फ़ैमिली पेंशन जो कि मूल वेतन का 15 फ़ीसदी देय है उसे बढ़ाकर 30 फ़ीसदी कर उसकी अधिसूचना जारी करे। उन्होंने कहा कि उनकी पेंशन अपडेशन हर वेतन के साथ स्वतः ही हो जानी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों का अंशदान निगम 10 फ़ीसदी से बढ़ाकर 14 फ़ीसदी करे। उन्होंने 1-08-22 से लंबित वेतन समझौते को जल्द सम्पन्न करने के लिए निगम प्रबंधन और सरकार से पहल करने की मांग उठाई हैं।
