मंजूर पठान,चंबा(TSN): मानसून की बरसात ने इस बार हिमाचल में भारी तबाही मचाई हैं। इस बारिश की वजह से जहां कई लोगों की जान गई है तो वहीं सैकड़ो ही लोग बेघर हो गए हैं। वहीं इस बारिश का असर चंबा जिला के कई शैक्षणिक का संस्थानों पर भी पड़ा हैं। चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक प्राथमिक और मिडिल स्कूलों को बारिश की वजह से नुकसान हुआ हैं। कहीं छतें टूट गई है तो कहीं स्कूलों के भवनों को खतरा पैदा हो चुका हैं।
बता दे की भारी बारिश के चलते 45 स्कूल ऐसे हैं जो को मानसून के सीजन में क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसके चलते शिक्षा विभाग ने इसकी रिपोर्ट बनाने के लिए सहायक अभियंता को कहा हैं। कुछ एस्टीमेट विभाग के पास पहुंच गए अभी कुछ का इंतजार किया जा रहा हैं। उसके बाद सभी एस्टीमेट जिला प्रशासन को दिए जाएंगे ताकि बजट का प्रावधान किया जाए और इन स्कूलों की रिपेयर किया जा सके ।
कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुमन मिन्हास का कहना है की भारी बारिश से स्कूलों को काफी नुकसान हुआ हैं। 45 भवन ऐसे है जो भारी बारिश से जगह जगह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनके एस्टीमेट बनाए जा रहे है और जल्द सभी एस्टीमेट जिला प्रशासन को दिए जाएंगे ताकि क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए बजट का प्रावधान किया जाए कुल मिलाकर सवा करोड़ का नुकसान स्कूलों को हुआ हैं।
