राकेश,ऊना( TSN): ऊना जिला मुख्यालय पर नए आईएसबीटी और आईटीआई के सामने वार्ड नंबर दो की गली में शरा+ब का नया ठेका खोले जाने से वार्ड के लोग काफी गु+स्से में हैं। लोगो ने आज इसके विरोध में इक्कठे होकर श+राब ठेके के सामने विरोध प्रदर्शन किया और श+राब के ठेके को बंद किए जाने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक गली में शरा+ब का ठेका खुलने से इसका बुरा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है क्योंकि जिस जगह यह शरा+ब का ठेका खोला हुआ है उसके कुछ ही दूरी पर पहले ही एक शरा+ब का ठेका चला हुआ हैं। ऐसे में गली में श+राब का नया ठेका खोलने से इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि अक्सर गली में शरा+बी न+शे में टल्ली टहलते और गिरते देखे जा रहे हैं। श+राब के ठेके के आगे शरा+बियों का जमघट लगा रहता हैं। ऐसे में महिलाएं और बच्चियों का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा हैं। जिस गली में यह शरा+ब का ठेका खोला गया है उसके सामने शिक्षण संस्थान, आईटीआई और मंदिर है और साथ में आईएसबीटी हैं।
इस गली के बाहर यही पर स्कूल के बच्चे स्कूल को जाने के लिए रुकते हैं और अब जब श+राब का ठेका देखते हैं तो उनके मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं इसलिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है की शरा+ब के ठेके को जल्द बंद किया जाए। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस ठेके को खोलने के लिए नगर परिषद से कोई परमिशन तक भी नहीं ली गई हैं। उन्होंने इसके लिए श+राब माफिया को राजनीतिक संरक्षण होने का भी आरोप लगाया हैं।
स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर एक्साइज विभाग के अधिकारी को मिलकर शरा+ब के ठेके को जल्द बंद किए जाने की मांग की हैं। वहीं एक्साइज विभाग के अधिकारी ने आए हुए डेलिगेट को ठेके को जल्द शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया है जिसके बाद स्थानीय लोगों का गु+स्सा शांत हुआ।
