अनिल कुमार,किन्नौर: विश्व में विधानसभा चुनावों के लिए जिला किन्नौर के मतदान केंद्र पर चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिकारियों को ईवीएम/वीवीपैट मशीनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन आज यहां खेल मैदान रिकांगपिओ में किया गया जिसमें 400 पोलिंग अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में अधिकारियों को चुनाव के दौरान उनके कर्तव्यों ओर जिम्मेवारियों बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को चुनाव संबधी सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि पोलिंग अधिकारियों से विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि 04 नवंबर को पोलिंग पार्टी 01 से 80 के लिए ओर 05 नवंबर को पोलिंग पार्टी 81 से 160 के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचन अधिकारी निचार चन्द्र मोहन, सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्पा कंचन देवी, डीएफएससी आदित्य बिंद्रा, खंड विकास अधिकारी कल्पा जगदीप, नायब तहसीलदार इंद्र सिंह ओर अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
