नीरज डोगरा, शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का चुनावी प्रचार से लेकर चुनावों की तैयारियों तक में भाजपा से आगे चल रही है। यह दावा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से किया गया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रही है। वहीं 6 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का हिमाचल दौरा प्रस्तावित है, जिसके तहत वह हिमाचल आकर कांग्रेस का चुनावी प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की प्रदेश भर में तारीफ की जा रही है। शुक्ला ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सत्ता में आते ही अपनी 10 गारंटियों को लागू करेगी। इस दौरान राजीव शुक्ला ने बागियों को मना लेने का भी दावा किया। शुक्ला ने कहा कि लगभग सभी नेताओं से बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बागियों का कांग्रेस को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा में हालात कांग्रेस से कई ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि बगावत का कांग्रेस को कोई खास नुकसान नहीं होगा। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी प्रचार में जुटे हुए हैं। शुक्ला ने दावा किया है कि जल्द ही पार्टी घोषणा पत्र भी जारी कर देगी। साथ ही राजीव शुक्ला ने जल्द ही भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने का की भी बात कही है।
