By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तस्वीरों में देखें, आखिर क्यों जनता के सामने फूट-फूट कर रो पड़े भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > तस्वीरों में देखें, आखिर क्यों जनता के सामने फूट-फूट कर रो पड़े भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह
electionhimachalpolitical

तस्वीरों में देखें, आखिर क्यों जनता के सामने फूट-फूट कर रो पड़े भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/28 at 5:41 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह टोनी देवी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने मंच से रोते हुए ही जनता से भाजपा को जीत दिलवाने की अपील भी कर डाली। बता दें कि शुक्रवार को टोनी देवी में भाजपा के चुनावी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जैसे कि भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करने के लिए माइक थामा तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। उन्हें इस तरह से रोता देख कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई।

दरअसल बात यह थी कि कैप्टन रंजीत सिंह ने जैसे ही 2017 में सुजानपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की हार का बदला लेने की बात कही सब लोग उस हार को याद कर भावुक हो गए। कैप्टन रंजीत सिंह ने रोते रोते कहा कि पिछले चुनाव की हार का बदला लेने का वक्त आ गया है। पर अब हम सब को एकजुट होकर इस हार का बदला लेकर धूमल साहब का कर्ज उतारना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वह सुजानपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। यह टिकट उन्हें धूमल की वजह से ही मिली है और इसकी जीत के असली हकदार भी धूमल ही होंगे। वह सिर्फ एक चेहरा लोगों के बीच होंगे।

उन्होंने कहा कि धूमल के काम और उनके व्यवहार को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। यह लड़ाई चुनाव की लड़ाई नहीं है बल्कि यह मान सम्मान की एक जंग है ओर एक सिपाही होने के नाते वो इस जंग को जीतने के लिए सब लोगों का सहयोग चाहेंगे। उन्होंने वर्करों से कहा कि वह अगले 12 दिन चुनाव के लिए ल पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक लोगों के बीच जाकर काम करें। उन्होंने कहा कि यह धूमल साहब ही नहीं हम सबकी इज्जत का भी सवाल है और इस जंग को हम सबको मिलकर जीतना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ अपने लोगों ने भी पिछले चुनाव में धोखा दिया था ऐसे लोगों से भी इस बार सचेत होकर काम करना होगा। कैप्टन रंजीत ने कहा कि सुजानपुर की सीट जीतकर ना केवल इस इलाके के लोग इतिहास लिखेंगे बल्कि एक ऐसा जवाब भी विरोधियों को देंगे जिसे वो सालों तक याद रखेंगे।

TAGGED: BJP candidate, Captain Ranjit Singh, public
admin October 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चौपाल में कांग्रेस ने बंद किया चुनाव कार्यालय, सुभाष मंगलेट ने लगाया घिनौनी राजनीति करने का आरोप
Next Article किन्नौर में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कमर्चारियों को EVM-VVPAT के साथ करवाई रिहर्सल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?