By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊर्जा मंत्री ने यमुना शरद महोत्सव के समापन पर आरती में लिया भाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊर्जा मंत्री ने यमुना शरद महोत्सव के समापन पर आरती में लिया भाग
himachalpolitical

ऊर्जा मंत्री ने यमुना शरद महोत्सव के समापन पर आरती में लिया भाग

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/10 at 10:17 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने पांवटा साहिब में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन पर यमुना आरती में भाग लिया और मां यमुना की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने नगर परिषद मैदान में आयोजित तीसरी सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा वर्तमान प्रदेश सरकार ने ही 2018 में दिया था जिसके बाद से इसे राज्य स्तरीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था परन्तु इस वर्ष राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति द्वारा इसका भव्य आयोजन किया गया जिसके उन्होंने समिति को बधाई दी। इसके पहले ऊर्जा मंत्री ने महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उपमण्डल दण्डाधिकारी एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति विवेक महाजन ने मुख्यातिथि का शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव महोत्सव में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 04 राज्यों की 07 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम साई धर्मशाला रही जिसे मुख्यातिथि द्वारा 51000 रूपए के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर कल्याण स्पोर्ट्स अकादमी मेरठ की टीम रही जिसे 31000 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई।

ऊर्जा मंत्री ने कलश यात्रा में की शिरकत

सांस्कृतिक संध्या से पहले ऊर्जा मंत्री ने यमुना शरद महोत्सव समिति द्वारा पांवटा शहर में आयोजित की गई कलश यात्रा में शिरकत की। यह कलश यात्रा शहर के वाई प्वाइंट से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए यमुना घाट पर संपन्न हुई। यमुना घाट पर भजन संध्या का आयोजन कर मां यमुना की पूजा की गई।

TAGGED: Energy Minister, Yamuna Sharad Mahotsav
admin October 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article त्रिलोकपुर में 1 लाख 89 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता बालासुंदरी के दर्शन
Next Article जयराम पर बिफरे कौल सिंह ठाकुर बोले- गलतफहमी में न रहे, लोग CM को भी हरा देते है
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?