मंडी/सीमा शर्मा: जनसभा हो और जुबानी हमले न हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है, फिर चाहे वो भाजपा की जनसभा हो, या फिर काग्रेंस की…कुछ ऐसा ही इन दिनों हिमाचल के दो नेताओ के बीच देखने को मिल रहा है, जो जहां भी जाएं तो एक दूसरे का नाम अलापना नहीं छोड़ते। हम बात कर रहे है काग्रेंस के लीडर कौल सिंह और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की।
जी हां, आज कौल सिंह ठाकुर फिर जयराम ठाकुर के ऊपर बिफर गए।आज तो कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को जहां सत्ता के नशे में चूर नेता कहा, वहीं कौल सिंह ठाकुर ने सीएम को ये भी याद दिलाया कि आज पब्लिक सब कुछ जानती है और मुख्यमंत्री तक को हरा देती है, उन्होनें कहा कि जयराम अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री को कैसे भूल सकते है, उन्हेानें कई मुख्यमंत्री को हारते हुए देखा है, जिसमें धूमल भी एक है, और अबकी बार लोगों ने जयराम ठाकुर को हराने का मन बना लिया है
कौल सिं ठाकुर ने जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा, और एक अलग ही अंदाज में जयराम ठाकुर को लेकर बोलते हुए नजर आए, यहां कौल सिंह ठाकुर शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए भी दिखे।
