संजीव महाजन,नूरपुर:विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह से लोगो का मतदान केंद्रो में आना शुरू हो गया था। कई मतदान केंद्रों में सुबह से लोग लाइन लगा कर अपने मत के अधिकार से अपने क्षेत्र में अपने नेता को चुनने के पहुंचे ।
नूरपुर विधानसभा पहली बार मत डालने आई कोमल ने कहा कि मैं पहली बार वोट डालने आई हूं। मुझे बहुत अच्छा लगा है और मैं सभी नए मतदाताओं को यह कहना चाहती हूं जैसे मैंने वोट डाल कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दिया है आप सब भी वोट डालने आए ।
वहीं मुकतियार बीबी ने कहा कि मुझे एक एक्सिडेंट की वजह से चलने फिरने में दिक्कत हैं बावजूद इसके मैं वोट डालने आती हूं मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं आप भी समय पर अपने मत का प्रयोग करें।
