बद्दी/जगत सिंह: सोलन जिले के दून में विलांवली बूथ 82-83 पर बिना वोट के ही मतदाता वापस लौटते नजर आए। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि यहां पर ईवीएम मशीन काफी धीमी गति से चल रही है। लोग सुबह आठ बजे से खड़े है और दोपहर एक बजे तक नंबर नहीं आया है। 
कुनिहार की कोठी पंचायत के नम्होल बूथ पर भी लोगों ने ऐसे ही आरोप लगाए। बिलांवाली में 1300-1300 मतों के मात्र बड़े 2 बूथ पर धीरे मतदान के चलते मतदाताओं ने जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए।

