संजू चौधरी,शिमला: प्रदेश में इस बार बीजेपी सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। बीजेपी की सरकार में लोग महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार के खिलाफ बाहर निकल कर मतदान किया है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी 15 से 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी ओर कांग्रेस की 45 से 50 सीटें इस बार प्रदेश में आएंगी। कौल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है। कांग्रेस मुख्यमंत्री घोषित नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यहां एक बार का विधायक भी मुख्यमंत्री का दावेदार होता है।
कांग्रेस बहुमत में आने के बाद एक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री बनता हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जो भी निर्णय करेंगी वह स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री के पदों पर भी रहे हैं ओर अब वह स्वयं नवीं बार चुन कर आएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी में तानाशाही हैं। उत्तराखंड में हारे हुए को सीएम बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया है। पांच साल के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान हुआ है।
