By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 75 वर्षों बाद भी जसवां-परागपुर के गांव के काले पानी जैसे हालात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 75 वर्षों बाद भी जसवां-परागपुर के गांव के काले पानी जैसे हालात
himachal

75 वर्षों बाद भी जसवां-परागपुर के गांव के काले पानी जैसे हालात

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/23 at 12:32 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: जसवां-परागपुर क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां सुविधाओं की कमी होने से आज भी काले पानी जैसे हालात हैं। अगर इन गांवों में सुविधाओं की अब भी दरकार है तो समझा जा सकता है कि क्षेत्र के हितों की रक्षा करने वालों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया। यह बात समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर ने वीरवार को हलेड़, अमरोह, कस्बा कोटला, रिड़ी कुठेड़ा, नारी, घाटी और घमरूर पंचायतों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान कही। पराशर ने कहा कि इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने दशकों का लंबा इंतजार किया है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि अब हालत ज्यों के त्यों है।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में आठ सौ किलोमीटर संपर्क मार्गों का निर्माण करवाया जाएगा। संजय ने कहा कि हलेड़ पंचायत के रखारड़ा और बेरी में सड़क सुविधा न होने से स्थानीय वासी हर रोज परेशान होते है। ऐसा ही हाल अमरोह पंचायत के अमलैहड़, गुम्मी, खारियां, थोड़ू और खनोड़ में है। इन गांवों में न तो गैस की गाड़ी तक नहीं पहुंच पाती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस के न पहंचुने से किसी मरीज का जीवन ही दांव पर लग जाता है। उन्होंने कहा कि कस्बा कोटला की दलित बस्ती में भी आज दिन तक संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है।

जसवां-परागपुर क्षेत्र के अन्य गांवों में भी संपर्क सड़क मार्गों की हालत बद से बदतर है। चाहे वो घाटी गांव की राजपूत बस्ती को जाने वाली संपर्क सड़क हो या क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसी पंचायत अलोह का सरी गांव हो, संपर्क सड़के आज भी अपनी दशा पर आंसू बहाते हुए दिखती है। इन गांवों की सुध लेने के लिए कोई आगे नहीं आया और यहां पर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बात करना भी बेमानी सा लगता है। पराशर ने कहा कि यह भी एक बड़ा कारण रहा कि क्षेत्र के गांवों से पलायन होता रहा, लेकिन विकास की दुहाई देने वाले मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। सार्मथ्यवान परिवारों ने तो अन्य स्थानों पर शिफ्ट होकर इन गांवों की समस्याओं से छुटकारा पा लिया, लेकिन गरीब परिवार आज भी मूलभूत समस्याओं से संघर्ष करते हुए देखे जा सकते है। बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों में स्टाफ नहीं है। रोजगार के साधन न के बराबर हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल भी बेहाल है।

संजय ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के नाम पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एंबुलेंस रोड़ गांवों तक पहुंचना स्थानीय वासियों का मौलिक अधिकार भी है ओर अगर इस सुविधा के लिए देरी हुई है तो जबावदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर नीति व नियत से काम किया होता तो क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश की तकदीर व तस्वीर कुछ और होती। पराशर ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति का रास्ता गांवों से होकर ही जाता है। इसलिए गांवों का विकास उनके विजन में प्रमुखता से शामिल रहेगा और गांवों की प्रत्येक बस्ती तक एंबुलेंस रोड़ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

admin September 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर से नरेश कुमार दर्जी का ऐलान, धूमल लड़े तो नहीं लडूंगा चुनाव
Next Article हिंदू धर्म के खिलाफ की गई नारेबाजी के लिए विधायक राकेश सिंघा ने मांगी माफी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?