सोलन/योगेश शर्मा: चोरों के निशाने पर सोलन के मंदिर आ चुके है, वह लगातार शहर के मंदिरों को अपना निशाना बना रहे है। हैरत इस बात की है अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दो बार अस्पताल के समीप नरसिंह मंदिर में चोरी हो चुकी है। अब सोलन के चौक बाज़ार में स्थिति वाल्मीकि मंदिर में चोरी को अंजाम दिया गया है। जब मंदिर में पूजा करने के लिए स्थानीय लोग पहुंचे तो पाया कि मंदिर के ताले टूटे पड़े है। मंदिर में रखा दान पात्र और आभूषण गायब है। इस बात की सूचना आस-पास के लोगों को दी गई। सभी नागरिक मौके पर एकत्र हुए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
रोष जाहिर करते हुए वाल्मीकि वर्ग सुधार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रेम चंद मट्टू और विजय ने बताया कि जब वह मंदिर में आए तो वह पैसा गुल्लक में डालने लगे तो वहां गुल्ल्क नहीं था। उन्होंने बताया कि गुल्ल्क में करीबन दस हज़ार रुपए थे। वहीं जब उन्होंने मंदिर में अंदर जाकर देखा तो वहां चांदी का छत्र भी गायब था। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि सोलन शहर में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि वह बाज़ारों में अपनी गश्त बढ़ाएं और जो नशेड़ी है उनकी कुछ उचित व्यवस्था करें अन्यथा इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जाएंगी।
