संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में सर्दियों के मौसम में भी गर्मी का एहसास हो रहा हैं। फरवरी महीने में जहां शिमला सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड से हाल बेहाल रहते थे,वहीं इस बार सर्दी में ही पसीने छूटने लगे हैं।फरवरी माह में गर्मी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सोलन में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 पहुच गया हैं, जबकि शिमला शहर में भी तापमान 21 डिग्री पहुंच गया हैं। वहीं बीते दिनों धर्मशाला में तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था। शिमला शहर में इस सीजन के दौरान एक बार भी बर्फ़बारी सर्दी के सीज़न में नहीं हुई हैं।
कम बर्फ़बारी होने से प्रदेश में इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी। इसके अलावा पानी का संकट और बागवानी पर भी संकट मंडरा सकता हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कम बर्फ़बारी हुई हैं, हालांकि मौसम विभाग ने 19 फरवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई हैं। इस दौरान ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती हैं, लेकिन इससे तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। शनिवार को भी शिमला में मौसम साफ बना हैं,जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्म कपड़े भी उतरने लगे हैं।
मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है इस बार सर्दी के सीजन में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। फरवरी महीने में तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं और न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी हुई हैं। इस बार पश्चिमी विक्षोभ काफी कम प्रदेश में प्रवेश किए हैं जिसके चलते इस बार शिमला सहित कई हिस्सों में कम बर्फ़बारी देखने को मिली हैं ओर तापमान में भी काफी बदलाव आया हैं। यही वजह हैं गर्मियों में भी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं, हालांकि 19 फरवरी को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा हैं। इस दौरान कुल्लू,लाहौल स्पिति,किन्नौर में बर्फबारी होने की उम्मीद हैं लेकिन इसमें तापमान कोई कमी नहीं आएगी।
