सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है । ऐसे में नवरात्रि हो या महाशिवरात्रि श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल ही जाती है। वहीं, देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जटोली में भी महाशिवरात्रि की धूम सुबह से ही देखने को मिल रही है । महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह करीब 5 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।
महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु जटोली शिव मंदिर में शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग और दूध चढ़ाकर भोले बाबा को मनाने के लिए कतारों में लगे हुए हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि भोले नाथ भोले हैं, इसलिए सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। उनका कहना है कि वे लोग उपवास रखकर मंदिर आए हैं। मंदिर में कीर्तन करने के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर देवों के देव महादेव का आशिर्वाद लेंगे।
