राकेश, ऊना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऊना दौरे पर आ रहे है। ऊना पहुंचने पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में लैंड करेगा जिसके बाद प्रधानमंत्री सीधे रेलवे स्टेशन पहुचेंगे। यहां पर वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना के इंदिरा स्टेडियम 9:30 बजे पहुंचेंगे जहां पर वह प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट वर्ल्ड ड्रग पार्क और ऊना हमीरपुर रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यह जानकारी हिमाचल वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बुधवार को ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई ।
हिमाचल वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जानकारी देते हुए कहा की प्रधानमंत्री इस दौरान ट्रिपल आईटी के भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सतपाल सत्ती ने ऊना वासियों से अपील की है की प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए जरूर पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे से ऊना में करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू होने जा रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे को अति महत्वपूर्ण बताया है। प्रधानमंत्री के ऊना दौरे को लेकर ऊना रेलवे स्टेशन और इंदिरा स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर चली हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने डेरा डाला हुआ है। ऊना रेलवे स्टेशन और इंदिरा स्टेडियम में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई है।
