संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लाक की लोहारपुरा पंचायत के सैनिक लवी कुमार सुपुत्र स्व. हरिया राम का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। लवी कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए सेना की 9 डोगरा रेजिमेंट से सूबेदार खेम सिंह ओर सेना से उनके साथी भी पहुंचे। लवी कुमार को श्रद्धांजलि देने वन मंत्री राकेश पठानिया ,नूरपुर एसडीएम अनिल भारद्वाज, नूरपुर पूर्व विधायक अजय महाजन ओर भारी संख्या में इलाका वासी पहुंचे हुए थे। सेना ने सलामी देकर अपने जवान को अंतिम विदाई दी।
लवी कुमार की उम्र 25 वर्ष थी और वह 9 डोगरा रेजिमेंट फैजाबाद में कार्यरत थे। लवी कुमार छुट्टी लेकर घर आ रहा था की रास्ते में जिस बस में वह आ रहा था अचानक उस बस की ट्रक से टक्कर हो गई । बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोर से हुई कि इसमें बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और लवी कुमार की इस हादसे में मौत हो गई। वहीं नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। लवी कुमार अपने पीछे माता, भाई- भाभी और बड़ी शादीशुदा बहन को छोड़ गया है।
लवी कुमार के पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। लवी कुमार के सेना से आए साथियों ने बताया कि लवी कुमार एक बहुत ही जोशिला ,मेहनती युवा सेना का जवान था। कुछ दिन पहले ही कमांडो कोर्स पूरा करके आया था और कमांडो कोर्स में लवी कुमार को सेना की तरफ ए ग्रेड मिला था ।
वहीं सूबेदार खेम सिंह ने बताया कि लवी कुमार बहुत ही बढ़िया और हिम्मत वाला जवान था। लवी बहलगांव में कमांडो कोर्स करके फैजाबाद वापिस आया था। कोर्स में यह जवान अव्वल नंबर पर रहा था और यह छुट्टी लेकर घर आ रहा था कि रास्ते में इनकी बस का एक्सिडेंट हो गया जिसमें इसकी मौत हो गई ।
