हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पटलांदर स्थित आवास पर आज सैकड़ो की तादाद में पूर्व सैनिक जुटे और उन्होंने राजेंद्र राणा के चुनावी प्रचार की कमान संभालने की हुंकार भरी। इस कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस दोनों विचारधाराओं के लोग खुलकर शामिल हुए.
पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सहयोग हमेशा से उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है और पूर्व सैनिकों का संकल्प हमेशा हिमालय की तरह मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि वह अपने चुनाव प्रचार के कमान पूरी तरह से पूर्व सैनिकों के हवाले ही कर रहे हैं।इस अवसर पर सुजानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रभारी और सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने भी अपने विचार रखें और कहा कि राजेंद्र राणा सहित 9 विधायको प्रदेश के स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दी और प्रदेश से बाहर का प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव में थोपने की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा सहित मंडल के तमाम पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
