Shimla, 23 October-:देवभूमि आर्ट्स संस्था की ओर से शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में “सस्टेनिंग द कल्चर थ्रू आर्ट” थीम पर पेंटिंग एग्ज़िबिशन और सेल का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 24 अक्तूबर तक चलेगी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की इस प्रदर्शनी में लगातार आवाजाही बनी हुई है।
एग्ज़िबिशन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी कृतियों के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं को जीवंत किया है। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और पारंपरिक कला को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।विक्रम कुमार, स्थानीय कलाकार, ने बताया कि प्रदर्शनी में पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग्स, लैंडस्केप पेंटिंग्स, स्केचेस, हैंडीक्राफ्ट्स और होम डेकोर आइटम्स को प्रदर्शित और बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा,हम हर साल यह प्रदर्शनी लगाते हैं। इस बार त्योहारों का मौसम होने के कारण लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
