By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोक निर्माण मंत्री ने टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोक निर्माण मंत्री ने टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण
himachalNews

लोक निर्माण मंत्री ने टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/10/23 at 7:13 PM
Share

Shimla, 23 October,-:लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान लोक निर्माण मंत्री का तवी मोड़ पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के समक्ष स्थानीय लोगों ने तवी मोड़ पर चौक निर्माण की मांग रखी है। बरसात के दिनों में सड़क की खराब ड्रेनेज की वजह लोगों से घरों को पानी प्रभावित करता है।

 

मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि चौक के बीच में गुमटी बनाए। इस पर साइनेज भी प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को सही सूचना मिल सके। मंत्री ने तवी मोड़ से एनएच तक निर्माणाधीन ड्रेन का कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पावर हाउस के पास रेन शेल्टर के समीप साइनेज स्थापित करने के निर्देश दिए। न्यू टूटू में बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग की भूमि को लेकर मंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए।

आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर के लिए भूमि चयन को लेकर कैबिनेट मंत्री के समक्ष विभाग के अधिकारियों ने जानकारी रखी। अभी सेंटर निजी भवन में कई वर्षों में चल रहा है। इस वार्ड में कोई भी हेल्थ सेंटर नहीं है। मंत्री ने उपयुक्त भूमि चयन के निर्देश राजस्व विभाग को दिए।उन्होंने टुटू में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर कम पार्किंग को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इसका नक्शा साइट इंस्पेक्शन करके तुरंत तैयार करें। इसके अलावा, उन्होंने मज्याठ रेन शेल्टर का निरीक्षण, विजय नगर से शिव नगर तक मार्ग का निरीक्षण, हैंड पंप से राजकीय प्राथमिक स्कूल मज्याठ, देव नगर में पार्किंग, प्रस्तावित तवी से मज्याठ मार्ग को लेकर भी फीडबैक ली।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दोनों वार्ड उनके विधानसभा क्षेत्र में आते है और यहां पर करोड़ों रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे है तथा नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। इन वार्डों के काफी अधिक लोग भी रहते है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कार्यालय के समीप पार्किंग की मांग स्थानीय लोगों की लंबे समय से थी और इसके लिए लोक निर्माण विभाग कार्य कर रहा है। नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद विभाग इसका निर्माण करवाएगा।उन्होंने कहा कि टूटू में पहले ही एक बहुमंजिला पार्किंग का लोकार्पण किया जा चुका है जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।इस दौरान आयुक्त नगर निगम शिमला भूपिंदर अत्री, पार्षद अनीता शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद दिवाकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

–

TAGGED: Shimla Pwd minister inspected various development works
Chandrika October 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के गेयटी थियेटर में देवभूमि आर्ट्स की प्रदर्शनी — स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग
Next Article माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 14 नवंबर से…आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?