By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विज्ञान, कृषि अनुसंधान और स्टार्टअप के जरिए प्रदेश में नए अवसरों का विस्तार- भाजपा सांसद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विज्ञान, कृषि अनुसंधान और स्टार्टअप के जरिए प्रदेश में नए अवसरों का विस्तार- भाजपा सांसद
himachalpolitical

विज्ञान, कृषि अनुसंधान और स्टार्टअप के जरिए प्रदेश में नए अवसरों का विस्तार- भाजपा सांसद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/29 at 6:15 PM
Share
शिमला -:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पालमपुर स्थित सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) हिमालयी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह के आईएचबीटी दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान वैज्ञानिक अनुसंधान, जैविक उत्पादों और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर तैयार कर रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विज्ञान और नवाचार आधारित विकास को प्राथमिकता दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप आईएचबीटी जैसे संस्थान स्थानीय संसाधनों को रोजगार और आर्थिक प्रगति से जोड़ने में सफल हो रहे हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अनुसंधान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा हिमालयी राज्यों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
कश्यप ने कहा कि आईएचबीटी द्वारा अरोमा मिशन, फ्लोरीकल्चर, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के संवर्धन और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर भी मिल रहे हैं।उन्होंने संस्थान द्वारा किए गए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का लाभ सीधे किसानों, उद्योगों और आम लोगों तक पहुंचेगा। यह “लैब टू लैंड” और “लैब टू मार्केट” की सोच को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम है।सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक और जैविक संसाधनों से समृद्ध राज्य है तथा वैज्ञानिक संस्थानों और उद्योगों के बीच बढ़ता सहयोग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आईएचबीटी हिमालयी क्षेत्र में अनुसंधान, कृषि नवाचार और उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
TAGGED: Shimla MP Suresh kashyap
Chandrika May 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बधमाणा पंचायत को मिला नया नेतृत्व: उप-प्रधान बने सूबेदार अशोक कुमार गुलेरिया, विकास को दी प्राथमिकता
Next Article भीषण गर्मी से धधके हमीरपुर के जंगल, 100 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भीषण गर्मी से धधके हमीरपुर के जंगल, 100 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

Ago

बधमाणा पंचायत को मिला नया नेतृत्व: उप-प्रधान बने सूबेदार अशोक कुमार गुलेरिया, विकास को दी प्राथमिकता

Ago

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?