By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला
himachalNews

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/13 at 3:21 PM
Share

ऊना/राकेश -:हरोली विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को सिविल अस्पताल हरोली में 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले नए भवन की आधारशिला रखी। लगभग 8.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन अस्पताल की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी योजना के तहत अतिरिक्त 50 बिस्तरों के लिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भवन तैयार होने के बाद अस्पताल में मरीजों को अधिक व्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इससे बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सिविल अस्पताल हरोली में 11 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं और विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का कोई भी स्वास्थ्य संस्थान चिकित्सकों के बिना नहीं है।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल खोलने के प्रयास जारी हैं। साथ ही चिकित्सकों के लिए आवास निर्माण की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सिविल अस्पताल हरोली को जल्द ही लगभग 25 लाख रुपये की लागत वाली आधुनिक और पूर्णतः सुसज्जित एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं तेज़ हो सकेंगी।

TAGGED: UNA deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika July 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी

Ago

वायनाड त्रासदी: फतेहपुर के इंजीनियर विक्रम का शव छह दिन बाद बरामद, क्षेत्र में शोक

Ago

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दंपती समेत तीन की मौत, बेटा घायल

Ago
CM Sukhwinder Singh

हाई वैल्यू नट मिशन से हिमाचल के बागवानी क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?