By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सचिन शर्मा को मिली यूएसए में डॉक्टरेट फेलोशिप,अमेरिका में लेंगे उच्च शिक्षा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सचिन शर्मा को मिली यूएसए में डॉक्टरेट फेलोशिप,अमेरिका में लेंगे उच्च शिक्षा
himachal

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सचिन शर्मा को मिली यूएसए में डॉक्टरेट फेलोशिप,अमेरिका में लेंगे उच्च शिक्षा

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/16 at 1:16 PM
Share

भावना, पालमपुर: हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के छात्र सचिन शर्मा को अमेरिका के प्रसिद्ध मोंटाना स्टेट यूनिवर्स्टी में डॉक्टरेट अध्ययन के लिए चुना गया है। कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने सचिन शर्मा को बधाई दी और बताया कि डॉक्टरेट करने के लिए उन्हें 76 लाख की धनराशि बतौर छात्रवृत्ति मिली है। कृषि महाविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी विभाग के छात्र सचिन शर्मा को अमेरिका के मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्लांट साइंसेज एंड प्लांट पैथोलॉजी विभाग में डॉक्टरेट छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा इसी विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।

कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि सचिन को अगले चार वर्षों के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा प्रति वर्ष 19 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। वह राल्स्टोनिया प्रजाति के जीवाणु में एंटीबायोटिक उत्पादन के तंत्र पर शोध करेंगे। कुलपति ने छात्र के प्रमुख सलाहकार डॉ. प्रदीप कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. डी. के बनयाल की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र बीजे राजू को इस साल मई में अमेरिका के क्लेम्सन विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट अध्ययन के लिए 1.20 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति के साथ चुना गया था। उन्होंने अन्य छात्रों से कहा कि वह दोनों प्रतिभाशाली छात्रों का अनुकरण करें जिन्होंने विश्वविद्यालय, उनके शिक्षकों और उनके माता-पिता का नाम रोशन किया है। सचिन शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अपने एमएससी के रिसर्च गाइड, विभागाध्यक्ष और प्लांट पैथोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों को दिया।

TAGGED: Agricultural University Palampur, Sachin Sharma, USA
admin October 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावों की तैयारियों में जुटा चंबा प्रशासन, सुविधा एप में आवश्यक जानकारी जल्द अपलोड करने के दिए आदेश
Next Article पटेल कंपनी के निर्माण स्थल पर हुआ फिस्फोट,एक व्यक्ति की मौत,3 घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?