शिमला | पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं राजधानी शिमला में व्यापार मंडल ने भी विरोध स्वरूप 2 घंटे के लिए बाजार बंद कर अपना रोष व्यक्त किया । हिमाचल व्यापार मंडल की ओर से बीते दिन ही आज बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया था जिसके चलते राजधानी शिमला में भी सुबह 11 से एकबजे तक माल रोड लोअर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सभी दुकान 2 घंटे के लिए बंद रखी गई।
प्रदेश व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष ओर शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि पहलगाँव में आतंकी हमला हुआ है वह काफी दुखद है वहां पर निहात्त्ते पर्यटकों पर आतंकवादियों ने गोलियां बरसाई है। उसके विरोध में हिमाचल प्रदेश में बाजार बन्द रखा गया है। ओर इस दुख की घड़ी में व्यपारी उन लोगो के साथ हक जिन्होंने इस हमले में अपनों को खोया है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी की तरफ देख रहा है और उन्हें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि आतंकवाद का सफाया हो सके।
