By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह 4 बजे खुले कपाट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह 4 बजे खुले कपाट
himachalReligion

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह 4 बजे खुले कपाट

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/19 at 10:08 PM
Share
कांगड़ा, राहुल -:चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट विधिवत रूप से खोले गए, जिसके बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर परिसर माता के भजनों और “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।
सुबह के समय मौसम खराब रहने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।
मंदिर के पुजारी सदन शर्मा ने बताया कि आज चैत्र शुक्ल पक्ष का पहला नवरात्र है और इस अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान मंदिर के कपाट रोज सुबह 4 बजे खोले जाते हैं और पूरे नौ दिनों तक भक्तों की भारी भीड़ बनी रहती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु रिशाल यादव ने बताया कि वे पहली बार मां ब्रजेश्वरी के दरबार में पहुंचे हैं और उन्हें बहुत अच्छे से दर्शन हुए। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि मौसम साफ होने के बाद और भी अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
TAGGED: Kangra Brajeshwari Mata temple
Chandrika March 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खाकी पर दाग: शिमला में LSD तस्करी मामले में STF के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Next Article हिमाचल में 870 पीईटी पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

NEET पेपर लीक पर हिमाचल में सियासत तेज, सीएम के कैंडल मार्च पर भाजपा का हमला

Ago

डलहौजी में नए भवन में शिफ्ट हुई सिटी पुलिस चौकी, आशा कुमारी ने किया उद्घाटन

Ago

फागू में 27 जुलाई को रोजगार कैंप, हॉलिडे इन रिजॉर्ट में 23 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Ago

एफआईआर की राजनीति से विपक्ष नहीं दबेगा, मुख्यमंत्री नादौन से भी हारेंगे’ : विधायक आशीष शर्मा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?