By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में 870 पीईटी पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में 870 पीईटी पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
himachal

हिमाचल में 870 पीईटी पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/20 at 5:38 PM
Share
शिमला, 20 मार्च -:हिमाचल प्रदेश में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) के 870 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक) को आदेश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए। यह भर्ती जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
यह निर्णय हाल ही में हुए न्यायिक फैसले के बाद लिया गया है।
जनवरी 2026 में हाई कोर्ट ने 2022 के सिंगल बेंच के आदेश को रद्द करते हुए राज्य सरकार की अपील स्वीकार की, जिससे भर्ती का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद 13 मार्च 2026 को सरकार ने 870 पदों को भरने की मंजूरी दे दी।प्रदेश में लंबे समय से पीईटी भर्ती लंबित थी, जिसके चलते स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। अब इस भर्ती से न केवल स्कूलों में खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।जिला वार पदों की बात करें तो सबसे अधिक 189 पद कांगड़ा जिले में हैं। इसके अलावा मंडी में 158, शिमला में 106, चंबा में 83, सिरमौर में 76, ऊना में 73, हमीरपुर में 48, कुल्लू में 42, सोलन में 40, बिलासपुर में 25, किन्नौर में 18 और लाहौल-स्पीति में 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।विभाग ने पहले जारी सभी भर्ती विज्ञापनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। नई प्रक्रिया के तहत बैचवाइज भर्ती के लिए श्रेणीवार रिक्विजिशन तैयार किए जाएंगे और सभी जिलों को पांच दिन के भीतर आवश्यक आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए हैं।भर्ती प्रक्रिया रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन रूल्स के अनुसार होगी। साथ ही रोस्टर प्रणाली के आधार पर आरक्षण का पालन किया जाएगा और लंबित बैकलॉग पदों को भी शामिल किया जाएगा। जिन सरकारी मिडिल स्कूलों में छात्रों की संख्या 100 से कम है, वहां पदों की गणना अलग तरीके से की जाएगी, हालांकि वहां कार्यरत पीईटी को रोस्टर में शामिल किया जाएगा।
TAGGED: Shimla Education department
Chandrika March 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह 4 बजे खुले कपाट
Next Article अनुसूचित जाति के 300 किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण वितरित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?