By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग कोर्स के नाम पर बांटे गए नकली सर्टिफिकेट, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > कुल्लू में पैराग्लाइडिंग कोर्स के नाम पर बांटे गए नकली सर्टिफिकेट, 2 आरोपी गिरफ्तार
crimehimachal

कुल्लू में पैराग्लाइडिंग कोर्स के नाम पर बांटे गए नकली सर्टिफिकेट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/01/23 at 6:05 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा – जिला कुल्लू में पैराग्लाइडिंग कोर्स के नाम पर नकली सर्टिफिकेट बांटने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस की टीम ने भी इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है तो वहीं दूसरा आरोपी स्थानीय है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि उन्होंने इस कोर्स के नाम पर किस किस युवक को यह सर्टिफिकेट बांटे हैं।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने की कार्यवाही

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने भी इस पूरे प्रकरण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। मिली जानकारी के अनुसार इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब एक शख्स के द्वारा 30 से 35 हजार रुपए में ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की बात अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद माउंटेन इंस्टीट्यूट की टीम ने उस व्यक्ति को दबोच लिया और कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला को मौके पर बुला लिया। कुल्लू के एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए। कुल्लू पुलिस के सामने इसी शख्स ने बताया कि उसने कुल्लू में अब तक 70 से ज्यादा लोगों को इस तरह पैसे लेकर सर्टिफिकेट बांटे हैं।

फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले व्यक्ति को धर दबोचा

एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले व्यक्ति को धर दबोचा लिया है और इसे लेकर पुलिस को शिकायत भी दे दी गई है। कुल्लू पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्यटन विभाग को भी उक्त शख्स के खिलाफ शिकायत करने और जांच करने को कहा गया है। गौर रहे कि पकड़े गए शख्स ने जो फर्जी सर्टिफिकेट बांटे हैं। उससे जुड़ा कोर्स मनाली का अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान करवाता है। एक सप्ताह से 15 दिन तक के इस कोर्स की फीस 50 हजार रुपए है। पकड़े गए आरोपी ने इस कोर्स के फर्जी सर्टिफिकेट 25-25 हजार रुपए में पैराग्लाइड पायलटों को दे दिए। अकेले कुल्लू जिले में ही इन लोगों ने फर्जी सर्टिफिकेट बांटकर करीब 2 लाख रुपए इकट्‌ठे कर लिए।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि इस मामले में उत्तराखंड के एक व्यक्ति के साथ-साथ एक लोकल आदमी को भी गिरफ्तार किया गया है। अब जांच की जाएगी कि इन लोगों ने और कहां-कहां इस तरह के सर्टिफिकेट बांटे। गिरफ्तारी के समय इनसे कुछ खाली सर्टिफिकेट भी मिले हैं। मामला छानबीन के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

TAGGED: Kullu fake certificate distributed
Chandrika January 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिरमौर जिला में बूस्टर डोज लगनी हुई शुरू,सभी स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जा रही बूस्टर डोज
Next Article डलहौजी में हुई बर्फ़बारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, बंद पड़ा डलहौजी खजियार मार्ग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?